Search

October 10, 2026 6:59 am

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित।

एस कुमार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सीएचसी प्रभारी ने संचालित स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम के बारे में अब तक की स्थिति के बारे में सीएचसो, जीएनएम, एएनएम, बिटीटी सहित अन्य कर्मियों से वार्तालाप कर समीक्षा की. बैठक में परिवार नियोजन, एचएमआईएस, आरसीएच पोर्टल, नियमित टीकाकरण, आरसी पोर्टल की रिपोर्ट, आयुष्मान कार्ड, छिड़काव कार्य, निमित प्रतिरक्षण को लेकर चर्चा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी. मौके पर सीएचसी प्रभारी के अलावे बीएम शैलेश कुमार, डॉ. रुद्राणी, डॉ. अंजनी भगत, जगरनाथ कुमार सीएचओ व एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!