Search

April 29, 2026 10:58 pm

लाइफ सेवियर्स समूह के सदस्य ने किया रक्तदान, जरूरतमंद महिला को मिली संजीवनी।

रक्तदान की भावना का ज्वार: मो जिसन ने पांचवीं बार किया रक्तदान, नूरेसा बेवा की जान बचाई।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में इलाजरत सदर प्रखंड के कुमारपुर टोला. निवासी नूरेसा बेवा जो इनामिया एवं यु टी आई इंफिकेशन बीमारी से ग्रसित है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण डॉक्टर ने B पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिया कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के सक्रिय सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मो मोईदुल इस्लाम से संपर्क किया तभी मो मोईदुल ने समूह के सक्रिय सदस्य सदर प्रखंड के चंचकी निवासी मो जिसन से संपर्क किया । जिसान ने रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर 5 वी बार रक्तदान किया ।जिसान ने कहा की मै प्रत्येक 3 महीना मे ब्लड डोनेट करूंगा और आम जानो से भी अपील की कि आपलोग भी समय समय पर ब्लड डोनेट करते रहे।मौके पर समूह के सक्रिया सदस्य सह मीडिया प्रभारी मो मोईदुल इसलम, तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!