Search

October 10, 2026 4:43 am

राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के सभागार में मंगलवार को एमओ सुमित मिश्रा ने क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में राशन चावल, दाल, नमक, चीनी वितरण करने को लेकर चर्चा की. वही एमओ ने डीलरों को कहा कि कार्ड धारियों को राशन लेने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कते नहीं होनी चाहिए. कहा कि राशन की मात्रा एवं ससमय पर कार्ड धारियों को राशन मिलना चाहिए. साथ ही ग्रीन कार्ड धारियों को शीघ्र राशन वितरण करने का निर्देश भी दिया गया. मौके पर एमओ के अलावे डीलर अध्यक्ष असादुल अंसारी, राजेश भगत, मिलन शेख, सोनू चौरसिया, तपन दत्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!