Search

October 10, 2026 3:51 am

मंडलकारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू ने जेल अदालत के महत्व और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर सचिव अजय कुमार गुड़िया, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास और जेल प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस जेल अदालत में एक कैदी ने स्वेच्छा से दोष स्वीकार किया और उसके वाद का निष्पादन किया गया। यह आयोजन कैदियों को न्यायिक सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!