Search

April 29, 2026 6:42 pm

डीसी व एसपी ने दुर्गापूजा को लेकर अंतरराज्यीय चेकनाका, गोपीनाथपुर सहित नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौक-चौराहों का लिया जायजा।

उपायुक्त मनीष कुमार ने दुर्गापूजा को लेकर नगर परिषद अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीसी व एसपी ने अंतरराज्यीय चेकनाका चांदपुर का किया निरीक्षण

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत अंतरराज्यीय चेकनाका चांदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेकनाका में उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बड़े वाहनों की जांच जरूर करें। बिना माइनिंग चालान देखे वाहनों को ना छोड़ें। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाएं। ड्यूटी के दौरान कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दौरान पूरी तरह चौकस रहें। अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा उपायुक्त ने गोपीनाथपुर गांव पहुंच कर लोगों से शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा पर असामाजिक तत्वों की पहचान करने में आमलोग प्रशासन का सहयोग करे, पुलिस प्रशासन भी वैसे लोगों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
वहां से लौटने के क्रम में चांदपुर स्थित पुराना टोल नाका को टोटो स्टैंड के रूप में क्रियाशील करने का निर्देश दिया ताकि अवैध रूप से चलाये जा रहे टोटो एवं चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

img 20241002 wa00257488682235933919601
img 20241002 wa00236972504408428991513

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!