Search

April 29, 2026 5:25 pm

ट्रक मालिकों की बैठक में फैसला, कुरूवा साइडिंग पर परिवहन बंद, रेट बढ़ोतरी की मांग पर अडिग।

गोपीकांदर में ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, त्रिपक्षीय वार्ता तक नही होगा परिवहन शुरू।

अमर भगत

गोपीकांदर स्थित संभू होटल में दो ट्रक ओनर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक कंपनी, प्रशासन और ट्रक ओनर एसोसिएशन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता नहीं हो जाती, तब तक कुरूवा साइडिंग को ट्रक ओनर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन चालू नहीं होने देगी।
बैठक में मुख्य रूप से रेट बढ़ोतरी की मांग पर जोर दिया गया, क्योंकि कुरूवा साइडिंग की लीड 5 किमी ज्यादा है। ट्रक मालिकों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का फैसला किया। इस बैठक में ट्रक ओनर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और त्रिपक्षीय वार्ता में अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति पर चर्चा की। यह फैसला ट्रक मालिकों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ट्रक ओनर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपनी एकता और संघर्ष के माध्यम से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

img 20241002 wa00614453463330818461884

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!