भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, विकास के किए वादे।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांडो परता गांव में भाजपा युवा नेता बाबूधन मुर्मू ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गांडो परता गांव में चार टोले हैं और तीन सौ परिवार रहते हैं। आजादी के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद गांव में रास्ता नहीं बना और पीने के पानी के लिए चापाकल नहीं है। लोग झरना का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नहाने के लिए डूमरहिड नदी जाना पड़ता है और पशुओं को पीने का पानी के लिए भी डूमरहिड नदी का भरोसा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एक किलोमीटर तक खटिया में ले जाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया जाता है। गांव के लोग आवास, प्रधानमंत्री आवास और जनमन आवास से भी वंचित हैं। यहां के जन प्रतिनिधि विधायक और सांसद गांव में शुद लेने तक नहीं जाते हैं। भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूरी समर्थन देकर भाजपा पार्टी को जिताने का कार्य करें। भाजपा पार्टी ही सबका विकास कर सकती है, जिसका मूल मंत्र सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर चलती है।
इस अवसर पर एसटी मोर्चा जिला महामंत्री शिव प्रसाद पहाड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंगल टुडू, बुथ अध्यक्ष सुगदा सोरेन, ग्राम प्रधान सोनाधन टुडू, रामा पहाड़िया सहित सैकड़ों महिला और पुरुष उपस्थित रहे।






