Search

June 21, 2026 2:53 pm

नगर परिषद दुर्गा पूजा पर रखेगी साफ सफाई का विशेष ख्याल, होगी ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव

राजकुमार भगत

पाकुड़ । नगर परिषद के प्रशासक राज राजकमल की अध्यक्षता में नगर परिषद के सभा कक्ष में नगर परिषद क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों ,सचिव, आदि के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। नगर परिषद के प्रशासक ने पूजा समिति से बातचीत करते हुए कहा कि
पूजा पंडाल के आसपास साफ सफाई, ब्लीचिंग, पानी टैंकर ,डस्ट और छोटे-मोटे सड़कों की मर्मती के संबंध में आवश्यकता के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगीl उन्होंने पंडाल समितियां से अनुरोध किया गया कि , स्वच्छ भारत अभियान के मानकों का पालन किया जाए। जिसमें सिंगल युज प्लास्टिक पर प्रतिबंध ,इको फ्रेंडली मूर्तियां ,प्रसाद के लिए पत्तों का धोना, नीला हरा डस्टबिन रखना आदि पर जोर दिया। मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ साफ सफाई के प्रति भी सभी भक्तों को जागरूक किया जाय।जिससे पाकुड़ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद मिले lबैठक में नगर परिषद कार्यालय की तरफ से नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे, अभियंता विकास ,संजीत ,शाहिद, अभिषेक, सभी सफाई सुपरवाइजर और अन्य कर्मी मौजूद रहे l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!