ग्राम प्रधानों को ऑफलाइन रसीद निर्गत करने और पेशा कानून लागू करने में देरी पर नाराजगी
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्यान छात्रावास परिसर में शुक्रवार को मांझी परगना लहंती बैसी का बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र मुर्मू के अध्यक्षता में किया गया. बैठक में झारखंड सरकार को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ग्राम प्रधानो को ऑफलाइन लगान रसीद काटने के लिए पहले की तरह ही आदेश हुआ है. लेकिन अभी तक ग्राम प्रधानों को ऑफलाइन रसीद निर्गत नहीं किया गया है. ग्राम प्रधानों को जल्द से जल्द ऑफलाइन लगान रसीद निर्गत की जाय, हाईकोर्ट के द्वारा 29 जुलाई2024 को झारखंड सरकार के दो महीने के अंदर पेशा कानून की नियमावली को तैयार कर जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश प्राप्त है. लेकिन दुख की बात यह है कि झारखंड सरकार के द्वारा इसकी दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसलिए बैसी की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाये. साथ ही वर्तमान समय में मांझी परगना के नाम से अनेक जगहों पर महासम्मेलन किया जा रहा है, जब कि लहान्ती बैसी इससे अलग है. यह महासम्मेलन मात्र राजनीति किया जा रहा है. लहान्ती बैसी ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही भी कर सकती है. मौके पर डीजेन हांसदा, कमलाकांत मुर्मू, स्टेफन हेम्ब्रम, बबलू मरांडी, रामेश्वर मरांडी, हरिदास मरांडी, स्टेफन हेम्ब्रम, सेफानीएल हांसदा, शिवन्ति टुडू, सावित्री मुर्मू, मरियम हेम्ब्रम, सबिता मरांडी, महारानी हेम्ब्रम सहित दर्जनो ग्राम प्रधान उपस्थित थे.





