Search

October 9, 2026 10:32 pm

बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन, समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे प्रशासन के साथ बैठक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालपहाड़ी पंचायत के गांडो पहाड़ी गांव में विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान तालपहाड़ी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बनेश्वर हेमब्रम और गांडो पहाड़ी गांव के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और बाबूधन मुर्मू ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह गांव में दौरा करेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ बैठक करेंगे।
ग्रामीणों की समस्याएं को लेकर गांडो पहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। भाजपा नेता का बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनी तो लिट्टीपाड़ा विधान सभा का कायाकल्प करेंगें,चारो ओर विकास ही विकास होगा अभी फिलहाल गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की बात कही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!