इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदहा पंचायत अंतर्गत तीर धनुष क्लब नारायणपुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक की पुत्री सह झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुए। फुटबॉल टूर्नामेंट मे मुख्य अतिथि के पहुँचने से खेल कमिटी एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता एवं डोबो जोहार कर स्वागत किया ।वही फाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को आसमान मे उछाल कर किया।कुल 24 टीमों के बिच फाइनल खेला हुआ। वही उद्घाटन मैच सोनापुर वनम माहुलपाहाड़ी के बिच हुआ जिसमे सोनापुर की टीम ने माहुलपारी की टीमों को पेलेंटी मे एक गोल से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया। इस खेल मे विजेता टीम सोनापुर को 50 किलो पोलट्री एवं उपविजेता को 40 किलो पोलट्री देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खिलाड़िओ को सबसे पहले शुभकामनायें दिया साथ ही उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया. आगे ओर भी बेहतर तरीके से खेलने की बाते भी बताई। झारखण्ड सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकरी दिया साथ ही योजनाओं का लाभ कैसे ले इस भी जानकारी दिया।इस अवसर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,हलीम शेख इक़बाल शेख,नासिर शेख,साइमन मुर्मू एवं खेल कमिटी का अध्यक्ष ललित हेमब्रम,सचिव इग्नेस मुर्मू,कोषाध्यक्ष प्रेम मुर्मू, स्टीफन हांसदा, पवन ठाकुर,डीजेल मुर्मू,धोनी हांसदा,राहुल हांसदा,सूरज हांसदा,कमलेश मरांडी, दीपक हेमब्रम,अजय हांसदा,रियानस मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।






