Search

April 29, 2026 5:20 am

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

अस्पताल की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

कहा जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता में है शामिल।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने ओटी, आईसीयू, सिटी स्कैन, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू, आईसीटी प्रयोगशाला, पैथोलॉजी लैब अल्ट्रासाउंड, सामान्य ओपीडी के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने सीएस डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल को अस्पताल की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में सारी सुविधाएं बहाल करने की बात कही। इसके अलावा उपस्थित चिकित्सकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आमलोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने। उपायुक्त ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर व सुदृढ़ करने को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी लगन के साथ कार्य करने की बात कही। उपायुक्त ने सीएस को अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयां सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा की किसी भी हाल में अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

img 20241008 wa00253712763145717332292

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!