Search

April 28, 2026 5:12 pm

विधायक दिनेश मरांडी ने किया 51 वाँ सिदो कान्हू सांस्कृतिक मेला का शुभारम्भ

सैकड़ो की संख्या में झामूमो कार्यकर्ताओं ने किया विधायक का भव्य स्वागत

वीर शहीद सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में विधायक ने भी जौहर दिखाया।

राहुल दास

रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत डुमरिया मैदान में 51 वॉ सिदो कान्हू आदिवासी सांस्कृतिक मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ स्थानीय विधायक दिनेश मरांडी व धर्मपत्नी एगलिना टुडु के द्वारा फीता काटकर किया गया। मेला प्रांगण में झामूमो की झंडा चारो ओर टँगा हुआ था। विधायक के मेला प्रांगण में आगमन के साथ सैकड़ो की संख्या में झामूमो कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही विधायक सहित उपस्थित लोगों द्वारा वीर शहीद सिदो कान्हू के प्रतिमा पर पुष्पसुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद विधिवत फीता काटकर मेला का शुभारम्भ किया गया। मेले में लांगड़े एनएच , डोम ढोल , दसाई दोन सहित अन्य कई दल मेला प्रांगण का शोभा बढ़ा रहे थे। मेला प्रांगण में तीरंदाजी की भव्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विधायक दिनेश मरांडी व धर्मपत्नी एगलिना टुडु ने भी तीरंदाजी का कौशल प्रस्तुत किया। वही काफी संख्या में लोगो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वीर शहीद सिदो कान्हू की स्मृति में यह सांस्कृतिक मेला वर्षो से आयोजित की जा रही है। जिसमे आदिवासी संस्कृति की झलक दिखती है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन , क्षेत्र के कद्दावर झामूमो नेता दिवंगत साइमन मरांडी आदि ने लंबी लड़ाई कर अलग राज्य का निर्माण किया। इस मेले से क्षेत्र की राजनीति की दशा व दिशा तय होती है। इस अवसर पर झामूमो के तनवीर अली , संतोष भगत, पप्पू अंसारी , भीमसेन हेम्ब्रम , पगान हेम्ब्रम , बबलु राय , प्रेम रजक , मुस्लिम अंसारी , सोले मुर्मू , अशोक भगत , मुमताज अंसारी , इस्तेखार अली , वजीर अंसारी , सामुएल मुर्मू , निरंजन मण्डल , मतीन , सर्वजीत सिंह , छोटू मोमिन , इसहाक मोमिन आदि उपस्थित थे।

img 20241013 wa01572272458498718880071
img 20241013 wa01563834308613443003346

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!