Search

April 28, 2026 2:40 pm

स्वीप कार्यक्रम के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल में चलाया गया मतदान जागरूकता अभियान।

डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता आयोजन किया गया।

राजकुमार भगत

इस कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने मतदाता जागरूकता हेतु संबोधित करते हुए बताया कि बच्चे अपने माता पिता एवं पड़ोसियों को मतदान करने हेतु अवश्य प्रेरित एवं जागरूक करें ताकि सही नेतृत्व करने वाले का चुनाव हो। उन्होंने बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया एवं कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट आदि की जानकारी दी तथा चुनाव में कार्यरत पदाधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय के कैम्प्स एम्बेसडर के रूप में वर्ग दशम ए की छात्रा तृषा कुमारी ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को मतदान जागरूकता हेतु शपथ दिलाया।
विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बच्चों को बताया कि वे अपने परिवार, माता पिता एवं पड़ोसियों को बताएं कि वोट करने से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होती है, इसलिए उन्हें मतदान अवश्य करनी चाहिए। कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से बच्चों को मतदान संबंधित जरूरी जानकारी प्रदर्शित की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, एसएमपीओ पवन कुमार, डीपीएम आनंद कुमार, डीपीएम पीरामल फाउंडेशन मोना प्रेरणा एवं विद्यालय के कक्षा नवम से बारहवीं तक के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

img 20241015 wa00055558678468234189348

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!