Search

April 28, 2026 1:17 pm

भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के स्टार्स ने मचाया धमाल

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर बाजार मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम में बिहार के पटना से आए कलाकारों ने अपनी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेवी लुत्फुल हक, पूर्व जिप अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। भोजपुरी जगत की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपने भक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “ले चल देवघर बुलेट पर जिजा” सहित कई अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। गायक विजय चौहान ने भी अपने मनमोहक गीतों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा, अमित सिंहा, राधेश्याम रविदास, सुमित भगत, सजंय साहा, रंजीत भगत सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। थाना प्रभारी नवीन कुमार और पुलिस बल ने कार्यक्रम में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

img 20241015 wa00207787243167377579976

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!