राजकुमार भगत
Also Read: कोल कंपनी की मनमानी के खिलाफ 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन चक्का जाम, ट्रांसपोर्टरों का अल्टीमेटम।
पाकुड़ के रविंद्र भवन टाउन हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने एसएचजी दीदियों को मतदान के प्रति जागरूक किया और उन्हें मतदाता शपथ ग्रहण कराया। उपायुक्त ने कहा कि समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए और प्रत्येक मतदाता की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे नैतिक रूप से मतदान करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न एप्स की जानकारी दी, जिनमें सी-विजिल एप, वोटर हेल्पलाइन एप और सक्षम एप शामिल हैं।






