Search

April 28, 2026 6:47 am

एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं संग आपसी तालमेल बिठा कर करे काम– अजय सिंह

अज़हर इसलाम को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी आजसू कार्यकर्ता– चतुरानंद पांडे।

कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ है, चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण– आलमगीर आलम

बजरंग पंडित

बरहरवा: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा के होटल आर बी प्लेस में प्रखंड स्तरीय पंचायत अध्यक्ष और पंचायत प्रभारी के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आजसू केंद्रीय महासचिव अजय सिंह, विशेष अतिथि के रूप में पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम और साहिबगंज जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडे मौजूद रहे। मंच संचालन बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष नवीन दुबे ने किया। अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में संवाद के माध्यम से जोश भरने का काम किया। उन्होंने आजसू पार्टी की विचारधारा तथा आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो जी के विजन के बारे में बताया। बता दें की पाकुड़ विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी सक्रिय हो गए हैं। बता दें की एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी अजहर इसलाम को जिताने के लिए आजसू के वरीय पदाधिकारी के साथ साथ पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। पाकुड़ जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा इस बार आजसू कार्यकर्ताओं ने विनाशकारी नेता को सत्ता से उखाड़ फेंकने का और प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प लिए है। उन्होंने वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक पर जम कर बरसे। कहा कि जब से इंडी गठबंधन सरकार आई है तब से प्रदेश में भ्रष्टचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिसका जीता जागता उदाहरण पुर्व मंत्री अभी जेल में बंद हैं। वहीं साहिबगंज जिला अध्यक्ष ने चतुरानांद पांडे ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था अंतिम सांसे गिन रही है। यहां के लाखो युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।सभी वरीय पदाधिकारियों ने संवाद के जरिए कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर आजसू पार्टी के प्रत्याशी अजहर इसलाम के लिए कड़ी मेहनत करने की आग्रह किया और कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर जिला सचिव विभाष शाह, जिला उपाध्यक्ष राम प्रवेश यादव, पाकुड़ जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, केंद्रीय समिति सदस्य विजय शाह, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष भीम महतो, बरहरवा प्रखंड सचिव प्रणब शाह, तथा सक्रिय कार्यकर्ता यादुल शेख, जहांगीर सहित सैकड़ों पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद थे।

img 20241019 wa00177412316294714223740

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!