माता के जयकारे के साथ भक्तों ने विसर्जन में लिया हिस्सा।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का समापन सोमवार को हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा को बैंड बाजा के साथ जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण कर निकटवर्ती बासलोई नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा लगाये गये माता के जयकारों से पूरा नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सड़क किनारे माता की भक्तों की भीड़ उमड़ी, जो मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए इकट्ठे हुए थे।
पुरोहित पंडित शंभु झा ने बताया कि चतुर्थी उपरांत पंचमी के अनुसार सुबह दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया, जो शुभ है। वेद मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का हवन-पूजन किया गया और इसके पश्चात निकट बासलोई नदी में विसर्जित कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एसआई आर पी सिंह सहित पुलिस फोर्स और सुरक्षा की सभी टीमें तैनात रहीं। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष संजीव भगत (उर्फ) बबलू भगत सहित सदस्य मौजूद रहे।






