जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी देकर किया रवाना
VR वैन (वर्चुअल रियालिटी) के माध्यम से वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को चुनाव संबंधी दी जायेगी जानकारी
बजरंग पंडित।
विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पाकुड़ जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को जागरुक भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।






