Search

October 8, 2026 10:16 am

जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन दल एवं थाना प्रभारी ने चलाया वाहन जांच अभियान।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया विधानसभा आम चुनाव 2024 एवं आदर्श अचार संहिता को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के उपस्थित में पाकुड़िया थाना के सामने मंगलवार को सभी दो पहिया एवं अन्य वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्य रुप से ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस एवं अन्य जरुरी कागजात नहीं रखने को लेकर मोटरवाहन अधिनियम 1988 के तहत उलंघन करने वाले सभी वाहन स्वामी एवं चालको से कुल 14 वाहनों से 34 हजार 5 सौ रुपए दण्ड की राशि वसूल की गई है। जिसमें बिना हेलमेट के 14, बिना ड्राइवरी लाइसेंस के 1, बिना इंश्योरेंस के 2, बिना सीट बेल्ट के 5, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का उपयोग 3, बिना नंबर प्लेट सहित अन्य से 7 से कुल 34 हजार 5 सौ रुपए का चालान काटा गया। सामाचार भेजे जाने तक थाना क्षेत्र के अन्य मुख्य सड़क पर जांच की जा रही थी।

img 20241022 wa00512882743383570736087

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!