Search

April 27, 2026 5:21 pm

कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुटता पर जोर, विकास और रोजगार की गारंटी का वादा,तनवीर

कांग्रेस की बैठक में तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित,चुनाव जीत के लिए दिया गुरुमंत्र।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में कांग्रेस की बैठक में तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया है और साथ ही चुनाव जीत के लिए गुरुमंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और चुनाव जीत पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। आलम ने नॉमिनेशन की तारीख पर चर्चा की और विभिन्न पार्टियों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कांग्रेस की पुरानी पार्टी होने और इसके योगदान को याद दिलाया। तनवीर आलम ने कहा कि पिता आलमगीर आलम के बाद जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर पार्टी की असली पूंजी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर पाकुड जिले में कांग्रेस ने हमेशा जीत दर्ज की है। उन्होंने पाकुड की जनता का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने आलम परिवार का हर कदम पर साथ दिया है। तनवीर आलम ने पाकुड की जनता के साथ वादा किया कि विकास और रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। इस बैठक में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20241024 wa00287099378113770639186
img 20241024 wa00262274895543121658278

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!