Search

April 27, 2026 5:21 pm

महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम का पाकुड़िया में भव्य अभिनंदन समरोह।

महेशपुर विधानसभा में विकास और सेवा का वादा, कमल खिलने की उम्मीद।

बजरंग पंडित

भाजपा की ओर से महेशपुर विधानभा क्षेत्र से पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार पाकुड़िया पहुंचने पर स्थानीय धर्मशाला अमन रेसिडेंस में गुरुवार को उनका भव्य अभिनंदन समरोह का आयोजन किया गया गया। इस अवसर पर उनके साथ पहुंचे मालदा (नॉर्थ) के सांसद खगेन मुर्मू , जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन समरोह में मंडल अध्यक्ष विजय भगत के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयघोष की नारे के साथ फूल माला पहना कर भव्य स्वागत एवं सम्मानित किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम ने कहा कि उनके मन में हमेशा ही सेवा की भावना थी इसी मंशा के साथ उन्होंने निर्णय लिया कि हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लोगों को सेवा करने के लिए, समाज में अंतिम पायदान में बैठे दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में आना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कि क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, बिजली के अलावे अन्य मूलभूत सुविधाओं की यहां कमी है। जिस तरह की विकास यहां होनी चाहिए थी। उस तरह की विकास क्षेत्र की लोगों को नहीं मिल पाई है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नीति के कारण उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया । वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खगेने मुर्मू ने कहा कि महेशपुर विधानसभा से इस बार लोकप्रिय, शिक्षित एवं सेवा के भावना से जुड़े प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। इस विधानसभा में भाजपा का कमल खिलना निश्चित है। साथ ही मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विकास भगत के नेतृत्व में उनके साथ लगभग 250 कार्यकर्ता अन्य दलों को छोड़कर भाजपा योगदान किया। मंच संचालन युवा नेता जयसेन बेसरा ने किया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, बलराम दुबे, तपन मंडल, हृदयानंद भगत,मदन रविदास, तुहीन शुक्ला, नरेन साहा, साधन झा, सुखेन घोष, देवराज तिवारी, जुनास टुडू के अलावे अन्य मौजूद थे।

img 20241024 wa00394536926956395521210
img 20241024 wa00383431049555820440886

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!