Search

April 27, 2026 5:21 pm

झामूमो कार्यकर्ताओ ने विधायक दिनेश मरांडी से मिलकर की चर्चा

टिकट न मिलने से झामुमो कार्यकर्ता दिखे उदास

झामुमो कार्यकर्ताओं का छलका दर्द

झामुमो कार्यकर्ताओं का सवाल,आखिर ऐसा क्योँ ?

क्षेत्र के बाहर के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने गलत निर्णय लिया है,आखिर क्योँ ?

राहुल दास

गुरुवार को काफी संख्या में झामूमो कार्यकर्ता व आमलोग हिरणपुर स्थित आवास में विधायक दिनेश मराण्डी से मिले व काफी देर तक चर्चा किया। काफी दिनों बाद रांची से हिरणपुर लौटे विधायक की आगमन की सूचना मिलने साथ काफी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंचे। झामूमो से टिकट न मिलने से उपस्थित कार्यकर्ताओ में काफी उदासी व रोष देखा गया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ है। आपके द्वारा जो भी निर्देश होगा , पालन किया जाएगा। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओ की भावना से अवगत होकर कहा कि, हम आपके भावनाओ की सम्मान करते है। झामूमो द्वारा मुझे चुनाव चिन्ह से वंचित किया गया। जबकि झामूमो की गठन में स्वर्गीय साइमन मराण्डी की ही अहम भूमिका रही है। संथाल परगना क्षेत्र में झामूमो की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई। इस विधानसभा क्षेत्र को वर्षो से सँजोकर झामूमो की गढ़ के रूप मे परिवर्तन किया, पर आज पार्टी नेतृत्व ने मुझे टिकट से वंचित कर दिया। जबकि झामुमो पार्टी ने कोई ठोस कारण नही बताया।बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़े चमरा लिंडा को इस बार बिशनपुर से टिकट दे दिया गया , पर मुझसे नाइंसाफी की गई। इसको लेकर पार्टी में दोहरी नीति क्यो? पार्टी को सही निर्णय लेना आवश्यक था। इस विधानसभा क्षेत्र के बाहर के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने गलत निर्णय लिया है,आखिर क्योँ ? इसकी समीक्षा करना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!