Search

April 27, 2026 2:44 pm

ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन, विधानसभावार आवंटित किये गए ईवीएम।

राजकुमार भगत

विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार के द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई । रेंडमाइजेशन में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र 04-लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा०), 05-पाकुड़, 06- महेशपुर (अ०ज०जा०) को मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल 1014 मतदान केन्द्रों के लिए 1101 बीयू, 1101 सीयू एवं 1356 वीवीपैट आवंटित किए गए। अगला रैंडमाइजेशन 04 नवम्बर को प्रस्तावित है जिसमें बूथवार ईवीएम आवंटित किए जाएंगे।
इस दौरान अरुण कुमार एक्का, नोडल पदाधिकारी,ईवीएम कोषांग- सह-परियोजना निदेशक, आईटीडीए, मोहनलाल मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी आर.ओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!