राहुल दास
Also Read: क्षेत्र भ्रमण में सक्रिय दिखे विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित पहल।
हिरणपुर (पाकुड): शुक्रवार अपरान्ह घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मतदाता जागरूकता को लेकर बीडीओ टुडु दिलीप ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने उपस्थित सभी पर्यवेक्षक व बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्र में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित की जाएगी। सम्बन्धित बीएलओ अपने स्तर से मतदाता को जागरूक करें। बैठक में मतदान की विधि व प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। वही सभी बूथ में पेयजल की व्यवस्था , बिजली , रेम्प , भवन की स्थिति आदि को लेकर बीएलओ से जानकारी ली गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी बूथ में समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है। इसको लेकर पूर्व से ही तैयारी करना सुनिश्चित करे। बैठक में सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा , रवि रंजन , रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।






