बजरंग पंडित
संथाल परगना आयुक्त दुमका लालचंद डाडेल, उपायुक्त पाकुड़, उपायुक्त जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज, पुलिस अधीक्षक, पाकुड़, परियोजना निदेशक, आईटीडीए दुमका, उप विकास आयुक्त पाकुड़ के द्वारा स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल महिलाएं मतदाता जागरूकता वाले संदेशों के पोस्टर हाथ में लिए रहीं।
संथाल परगना आयुक्त दुमका लालचंद डाडेल ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही दूसरे मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इससे जिले में शत- प्रतिशत मतदान हो सके। महिलाओं ने स्कूटी रैली में वोटर को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छोड़ो सारे अपने काम, सबसे पहले करो मतदान, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है।







