Search

April 27, 2026 2:44 pm

स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू के आगमन को लेकर झामुमो प्रखंड कार्यालय में की गई बैठक।

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालक प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करना साथ ही गण्डेय विधायक सह झामुमो की स्टार प्रचारक कलपना मुर्मू सोरेन का आगमन प्रखंड के सिलमपुर बुनेर डांगा मैदान मे जनसभा को लेकर चर्चा किया गया । इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्री प्रो. स्टीफन मरांडी एवं झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव शामिल हुए। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा की इस बैठक मे सिलमपुर मैदान मे गण्डेय विधायक सह झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। जिसमे आप सभी कार्यकर्ताओ को भारी से भारी संख्या मे कार्यकर्ता एवं समर्थकों को पहुंचना है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाना है साथ ही सभी को निर्देश दिया गया है की सभी पंचायत के बूथ मे महिला का बूथ कमिटी बनाना है। एक बूथ मे महिला एवं पुरुष मिलाकर 30 कार्यकर्ता का होना अनिवार्य है। हर हाल मे दो दिनों के अंदर प्रखंड कार्यालय मे जमा करना है।इस अवसर पर महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन प्रत्यासी प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा की 28 अक्टूबर 2024 को नामांकन पर्चा दाखिला करना है साथ ही स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन का भी सनसभा है जो की महेशपुर से शुरू हो रहा है। हम सभी को आज से ही प्रचार प्रसार करना शुरू कर देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। मईया सम्मान योजना कल्पना सोरेन का देंन है। उन्होंने महिला मोर्चा से आग्रह किया की हर एक गांव, टोला सहित जगह जगह प्रचार प्रसार करना है एवं महिलाओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे जनसभा मे लाने का काम करना है।इस मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,जीप सदस्य समसून मुर्मू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसीफीना हेमब्रम,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव, जेम्स सुशील हेमब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, सोशल मिडिया सदस्य इक़बाल हुसैन सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव सहित सैकड़ो सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!