Search

April 27, 2026 2:46 pm

हाइवा दुर्घटनाग्रस्त , चालक ने कूद बचाई अपनी जान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): शनिवार अहले सुबह हिरणपुर -पाकुड मुख्य पथ के मोहनपुर मोड़ निकट कोयला ढोने वाले हाइवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन के चालक बाल बाल बच गया। हाइवा संख्या जेएच 16 एफ 5734 पाकुड से हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था कि सुबह करीब चार बजे अनियंत्रित होकर खेतो में जा घुसा। जिससे जानमाल की कोई क्षति नही हुई। इस पथ में कोयला ढोने वाले डंफरो की परिचालन से आये दिन दुर्घटनाएं घट रही है। वही वाहनों की तेज गति के कारण लोगो की जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। जबकि सम्बन्धित कोयला कम्पनी की निर्दिष्ट सड़क रहने के बावजूद इस पथ से परिचालन की जा रही है।बताते चले कि प्रशासन के द्वारा रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक इस पथ से खाली डंफरो की परिचालन की अनुमति दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!