अमर भगत
अमड़ापाड़ा से अयोध्या के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आदिमजनजाति समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मोतीलाल पहाड़िया के नेतृत्व में रवाना हुए। इस वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 28 लाख दीपक जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें आदिमजनजाति पहाड़िया समाज के लगभग 80 महिला पुरुष भाग ले रहे हैं।
मोतीलाल पहाड़िया ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग शामिल हैं, जिनमें डांगापाड़ा, सजनीपाड़ा, गौरपाड़ा, कुंडामटिया, बड़ा बांधकोई, तिलयपाड़ा शामिल हैं। अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार से रामजी भगत, सुनील मंडल, विजय भगत ने ग्रुप को शुभयात्रा के साथ रवाना किया। इस अवसर पर मोतीलाल पहाड़िया के अलावा ग्रुप में शामिल अन्य प्रमुख लोग हैं – कालू पहाड़िया, नारायण पहाड़िया, कुसा पहाड़िया, जामा पहाड़िया, शांति पहाड़ी, जबड़ी पहाड़ी, रानी पहाड़ी, बोनडी पहाड़िया, कृष्णा पहाड़िया, रामा पहाड़िया। यह दीपोत्सव कार्यक्रम अयोध्या में दिवाली के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रामजन्मभूमि सहित विभिन्न घाटों पर मिट्टी के दिए जलाए जाएंगे।






