प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ )स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर शनिवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने रैली निकालकर वोटरों को जागरूक किया।रैली कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से तिलकामांझी होते हुए लिट्टीपाड़ा के विभिन्न गली मुहल्लों में घूम घूम कर लोगो को जागरूक करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।इस दौरान छात्राएं हाथों में वोट देने की तख्तियां लेकर पहले मतदान फिर जलपान, उम्र 18 पूरी है वोट देना जरूरी है, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन के साथ लोगो को जागरूकता का संदेश दिया गया। मौके पर विद्यालय के वार्डन सीमा कुजूर, शिक्षिका भारती सरकार, लेखपाल रिमझिम सहित अन्य मौजूद थे।






