रक्तदान से नहीं आती कमजोरी, बीमारियों से सुरक्षित रहता है व्यक्ति: अकीमुद्दीन
पाकुड़: पाकुड़ में जरूरतमंद लोगों के बीच शहर के कई ऐसे समाजसेवी संस्था है जिसका सदस्य अपना खून देकर किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते है।इनको सिर्फ मालूम यह हो जाए कि कोई भी व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी व रक्त की कमी से उसकी जान जा सकती है उनकी मदद व ब्लड देने में पीछे नहीं हटते हैं। शनिवार को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में इलाजरत पाकुड़ सदर प्रखंड के इलामी गांव के रहने वाली सबाना खातून की शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण डॉक्टर ने ए पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने को कहा। परिवार के लोग यह सुन रक्त की जुगाड़ करने लगे। लेकिन कहीं भी रक्त ना मिला तो परिजनों ने यूथ चैरिटी संस्था से संपर्क किया। बिना समय बताएं यूथ चैरिटी समूह के सक्रिय सदस्य रफिउज्जामान से संपर्क किया तभी रफिउज्जामान ने असफारुल के जरिए यूथ चैरिटी संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी जानकारी साझा किया। व मनीरामपुर गांव के यूथ चैरिटी के संचालक अकीमुद्दीन शेख को जब पता चला तब अकीमुद्दीन के कहने पर आसराफुल शेख रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। मौके पर अकीमुद्दीन ने रक्तवीरो का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। दान किया गया रक्त किसी का अमूल्य जीवन बचा सकता है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि ऐसा करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है।इस मौके पर यूथ चैरिटी के अध्यक्ष शोयेब अख्तर, सचिव आसफारुल हक, कैशियर अकीमुद्दीन ,शसदस्य आजहारुल , सादिक तथा रक्त अधिकोष के कर्मी नवीन कुमार मौजूद रहे।






