Search

April 27, 2026 11:56 am

बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पाकुड़ का संदेश।

राजकुमार भगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए संदेश प्रेषित किया है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र का हवाला देते हुए आमजनों को सूचना दिया गया है कि झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव, 2024 में AVSC (85+) एवं AVPD (>40%) मतदाताओं को होम वोटिंग के माध्यम से पोस्टल बैलेट से मतदान कराये जाने का अवसर दिया जा रहा है। उक्त के निमित प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त बीएलओ के द्वारा सर्वे कर AVSC (85+) एवं AVPD (>40%) के चिन्हित मतदाताओं को प्रपत्र-12D उपलब्ध कराते हुए होम वोटिंग के लिए सहमति प्राप्त किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा किये गये सर्वे में कोई भी AVSC (85+) एवं AVPD (>40%) के मतदाता, यदि प्रपत्र-12D प्राप्त करने के लिए छुट गए हों तो उक्त श्रेणी के सभी छुटे हुए मतदाता होम वोटिंग के लिए प्रपत्र-12D में आवेदन संबंधित बीएलओ अथवा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से पोस्टल बैलेट कोषांग, पाकुड़ (नया समाहरणालय परिसर स्थित जिला सामान्य शाखा, पाकुड़) में दिनांक-27.10.2024 के अपराह्न 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!