Search

April 27, 2026 10:34 am

अवैध गिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रक को ओपी प्रभारी ने किया जब्त।

माइनिंग चालान के अभाव में की गई कार्रवाई

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने सिमलौंग के समीप शनिवार देर रात कागजात के अभाव में एक गिट्टी लदा ट्रक जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 24जे 6383 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेशर से गिट्टी लादकर गोड्डा की ओर जा रहा था कि सिमलौंग के समीप ओपी प्रभारी ने ट्रक को रोककर चालक से कागजात की मांग किया परन्तु चालक द्वारा कागजात नहीं दिखा पाया। ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि माइनिंग चालान के अभाव में ट्रक को जब्त किया गया है साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!