Search

April 27, 2026 10:34 am

सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने थामा विधायक के समक्ष झामुमो का दामन।

भाजपा सरकार ने गोगो दीदी योजना के नाम पर लोगो को ठगने का किया काम :-प्रो स्टीफन मरांडी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के कानिझारा पंचायत के सोनारपड़ा गांव एवं खांपुर पंचायत के मुहुबोना गांव मे रविवार को महेशपुर विधायक व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान के दरमियान सोनारपड़ा मे मिठू माल के नेतृत्व मे एवं मुहुबोना मे कालू मण्डल के नेतृत्व मे भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओ ने झामुमो का दामन थामा।सोनारपड़ा मे महेशपुर विधायक व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे कहा की झारखण्ड सरकार की विकास कार्य को देखकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मे लोग शामिल हो रहे है।हेमंत सरकार ने झारखण्ड के महिलाओ को मईया सम्मान योजना का लाभ देकर महिलाओ का सम्मान देने का काम किया है। हेमंत सरकार ने दिसम्बर माह से हर एक महिलाओ को 2500 रुपये देने को लेकर विधानसभा मे पारित भी हो चूका है ।आप सभी को ज्ञात होगा की भाजपा ने फर्जी तरीके से गोगो दीदी योजना के नाम से लोगो को ठगा है। पार्टी का फोटो एवं प्रधानमंत्री का फोटो लगाकर लोगो को ठगने का काम किया। हमेशा से भाजपा सरकार ने हेमंत सरकार को तरह तरह के हाथकंडे अपनाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया लेकिन वो लोग नाकाम रहे। इस बार फिर एक बार हेमंत सरकर को जिताकर विजय बनाने का काम करे ताकि छूटे हुए काम को पूरा किया जा सके।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,जिला संगठन सचिव कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,सोशल मिडिया सदस्य इक़बाल हुसैन, आनंद शेख, होसेन शेख, सेंटू शेख, साहिबूल शेख, निबारण मण्डल,निर्मला मुर्मू,केताबूल शेख, असाहब शेख, मुबारक करीम,क़ुतुबद्दीन शेख, अशोक मण्डल, गणेश मण्डल, दिलीप मण्डल, उत्तम मण्डल, मिथुन सहा, रमेश मण्डल, सुभाष मण्डल, राजीब दत्ता, पिंटू दत्ता बुलेट माल रूपेण माल, विशल माल विश्वजीत माल, लालतू मण्डल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20241027 wa0024686372897550080668
img 20241027 wa00228467265836180362603

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!