Search

April 27, 2026 10:34 am

स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मु सोरेन करेंगी जनता को संबोधन, हेमलाल मुर्मू के पक्ष में वोट की अपील।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)झामुमो के स्टार प्रचारक व दिशोम शिबू सोरेन के पुत्र वधु कल्पना मुर्मु सोरेन सोमवार को लिट्टीपाड़ा के नवाडीह फुटबाल मैदान में पार्टी प्रत्यासी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में सोमवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करेगी। जिसको लेकर रविवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्यासी हेमलाल मुर्मू ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। झामुमो के जिला सचिव सुलेमान बास्की ने बताया कि सोमवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से हेमलाल मुर्मू व महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रो स्टीफन मरांडी नामांकन दाखिल करेंगे ।नामांकन के दौरान स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन उपस्थित रहेगी। नामांकन के पश्चात कल्पना सोरेन लिट्टीपाड़ा के नवाडीह मैदान में एक बजे व महेशपुर के चिलमपुर में बारह बजे एक चुनावी सभा कर अपने पार्टी प्रत्यासी के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगो से अपील करेगी। मौके पर झामुमो नेता रंजन साहा, करुण मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20241027 wa00384301392165962055902

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!