सतनाम सिंह
पाकुड़। पाकुड़ जिले में विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और मुफ्फासिल पुलिस ने संयुक्त रूप से एक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान में विभिन्न वाहनों की जांच की गई और आवश्यक दस्तावेजों की अनुपस्थिति पर 74,450 रुपये का चालान जारी किया गया। इसी क्रम में, दिनांक 27.10.2024 को अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट, चाँदपुर पर चेकिंग के दौरान जसीमुद्दीन मोहम्मद सा॰ कोलकाता, पश्चिम बंगाल के पास से 1,50,000/- रुपये बरामद हुए और विधिवत जप्त किए गए। इसके अलावा, दिनांक 27/28.10.2024 की रात्रि में अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट, चाँदपुर पर चेकिंग के दौरान गुरूदास गणराय, सा॰ वीरभूम, पश्चिम बंगाल के पास से 2,67,500/- रुपये बरामद हुए और विधिवत जप्त किए गए। इस जांच में सहायक थाना प्रभारी, मुफ्फासिल थाना, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट मो अजहर अंसारी और अन्य उपस्थित रहे। यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





