Search

April 27, 2026 9:22 am

नकदी सहित वर्जित सामान किये जा रहे जब्त, पारदर्शी चुनाव के लिए की जा रही कड़ी निगरानी:-उपायुक्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा देर रात तक लगातार किया जा रहा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण।

बजरंग पंडित

स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला अंतर्गत गठित एफएसटी एवं एसएसटी सक्रियता से कार्य कर रही है। शहर के अंदर के चेकनाकों के अलावा अन्तर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। वाहन जांच के क्रम में अबतक कुल 38.5524 लाख रूपए जब्त किये गये हैं तथा विभिन्न एजेंसियों के द्वारा अबतक 5.1576 करोड़ रूपए जब्त किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दो-पहिया, चार पहिया, मालवाहक, वीआइपी वाहन एवं अन्य सभी वाहनों की सघनता से जांच के निर्देश दिए हैं। जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार की वस्तु का अवैध परिचालन नहीं हो सके एवं किसी भी प्रकार से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके, इसके मद्देनजर 24×7 सभी चेकनाका सक्रिय हैं तथा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सघनता से सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। चेकपोस्टों पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही हैं और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पाकुड़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे चुनाव के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

img 20241028 wa00153168276154101727319

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!