सतनाम सिंह
पाकुड़-धूलियान पथ पर स्थित झारखंड-पश्चिम बंगाल अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर जिला परिवहन विभाग और मुफ्फासिल पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया, चार पहिया और अन्य वाहनों के जरूरी कागजात, सीट बेल्ट, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और ड्रंक एंड ड्राइव जैसी कई जरूरी चीजों की जांच की गई। जांच में 26 वाहनों से कुल 69,652 रुपये का ऑनलाइन चालान कटा। वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का पालन करने और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट मो अजहद अंसारी और अन्य अधिकारी शामिल थे।.






