पाकुड़ के बैंक कॉलोनी में एक टीचर, तरित मुखर्जी, ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पश्चिम बंगाल के बर्दवान के रहने वाले तरित के सहयोगी टीचर ने उनके आवास पर जाकर देखा, तो वे फांसी से लटके हुए थे। इस संबंध में नगर थाना में खबर दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन की। सहयोगी टीचर से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि मामला जांच का है और जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।






