Search

April 27, 2026 6:42 am

कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम ने किया जनसंपर्क

विकास और सेवा के वादे के साथ मतदाताओं को किया संबोधित

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी निशात आलम ने नामांकन के उपरांत ही जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इसके तहत अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं.निसात ने पाकुड़ प्रखंड के कुसमानगर, तारानगर, इलामी, सिरसा, नवादा, सिसपोखर, मनीरामपुर, अंजना नया टोला, फतेहपुर, शैतान खाना, इसाकपुर, रनडांगा, चंद्रपाड़ा, रहसपुर समेत कई अन्य गांवों का तूफानी दौरा करते हुए उन्होंने कांगेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान निसात आलम ने जगह जगह पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो आम जनता के लिए बिना भेदभाव के विकास कार्यों को बढ़ावा देती है। कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार ने जिस तरह से ऐतिहासिक फैसले लेते हुए लोगों को सीधा लाभ देने का प्रयास किया वह प्रशंसनीय है.निसात ने यह भी कहा कि मंईयां सम्मान योजना, पेंशन योजना, बिजली माफी जैसे योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ जनता को मिला. यह सिर्फ और सिर्फ हमारी सरकार की साफ नियत और सेवा भाव को दर्शाता है और इसी लक्ष्य से हम अपनी जनता के पास आए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मेरे पति आलमगीर आलम के कार्यों को देखते हुए मुझे विश्वास है कि पाकुड़ की जनता अपना आशीर्वाद फिर से देगी. उन्होंने कहा कि मेरा पति फिलहाल जेल में है उन्होंने सेवक के रूप में पाकुड़ की जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है और मैं भी इसी तरह आगे भी करता रहूंगा. जनता मुझे सेवा का मौका दें और अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग कर विधानसभा भेजे और मुझे सेवा का एक बार मौका दे,जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ में जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा,कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, इमरान अली, नाबीद अंजूम, नसीम आलम, सैफ अली, मुखिया आरिफ़ हुसैन, मजिबुर रहमान, अबु ताहेर,पियारुल इसलाम,गुलाम रसूल,किसान पासवान, कृष्ण यादव, पप्पू गंगवानी,आसिफ अंसारी, नजरुल शेख व विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद है।

img 20241102 wa00345143892837984689982
img 20241102 wa00323091002924046769088
img 20241102 wa0033637256709421799642

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!