मुख्य अतिथि झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी हुई शामिल।
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत हीहीड़ी पीपीड़ी क्लब काजीरकोड़ाके ओर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुई । मुख्य अतिथि के पहुँचने से क्लब के द्वारा आदिवासी रीती रीवाज के अनुसार नाच गान गाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को आसमान मे उछाल कर फाइनल खेल का शुभारंभ किया ।। वही फाइनल मैच एफसी नाल्हाटी बनाम मानिकपुर फूटानी मोड़ की टीम के बीच हुआ।जिसमें एफसी नाल्हाटी की टीम ने मानिकपुर फूटानी मोड़ को 4 गोल से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया। वही क्लब के द्वारा विजेता टीम को 50 हजार एवं उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये देकर क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया।वही झामुमो की युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य हेतु कामना की।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गाजी मण्डल,संतोष हेमब्रम,जिला समिति सदस्य अरशद मण्डल,बाबुधन मुर्मू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।






