छक्कूधारा मे प्रत्याशी के समक्ष सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने झामुमो का दामन थामा।
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत जूनियर स्पोरटिंग क्लब धोवाडंगाल के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के पहुँचने से क्लब के द्वारा आदिवासी रीती रीवाज के अनुसार नाच गान गाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फुटबॉल मे किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया ।वही बढ़घुटु की टीम वनम एफसी दुर्गापुर की टीम के बीच फाइनल मैच हुआ जिसमे बढ़घुटु की टीम ने एफसी दुर्गापुर की टीम को एक गोल से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया। वही विजेता टीम को 2 लाख एवं उपविजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये नगद देकर क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया। वही प्रखंड के छक्कूधारा पंचायत के छक्कूधारा गांव मे इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। जहाँ उन्होंने हेमंत सोरेन जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बिस्तर पूर्वक जानकारी दिया साथ उनके समक्ष सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देखकर गुड्डू भगत के नेतृत्व मे झामुमो का दामन थामा।इस मौक़े विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया। उन्होंने सभी को आज से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का परिवार कहकर पार्टी हित मे कार्य करने की बाते कही।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जीप सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,जिला संगठन सचिव कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,संतोष हेमब्रम,सुजाता हेमब्रम, सुनील सहा, सुनीराम मुर्मू, लीलू सोरेन, साइमन मुर्मू, स्टेफन सोरेन, लालमोहम्मद अंसारी, निर्मल मुर्मू,सनारुद्दीन अंसारी, अख़लाकुर अंसारी, राजू अंसारी, बोना पहाड़िया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।







