राजकुमार भगत
पाकुड़ । रविवार को स्थानीय व्याहुत विवाह भवन पाकुड़ में ब्याहुत कलवार समाज की एक अहम बैठक छठ पूजा को लेकर ब्याहुत कलवार समाज के पाकुड़ सचिव अशोक कुमार भगत (फाटक पार )अध्यक्ष अशोक कुमार भगत (भगत पाड़ा) के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कुलदेवता भगवान बलभद्र के तस्वीर में पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 5 नवंबर .2024 को 11:00 बजे विवाह भवन परिसर में 55 निर्धन गरीब छठवर्ती माता बहन को डाला सूप तथा सभी पूजन सामग्री निशुल्क वितरण किया जाएगा। पूजा अर्चना आयोजित करने को लेकर विशेष चर्चा की गई। कलवार संघ पाकुड़ के सचिव अशोक भगत ने कहा कि इस वर्ष भी पूर्व की भांति 55 छठवत्तियों को छठ पूजन संपन्न कराने हेतु 25 नवंबर को 11:00 बजे दिन में गरीब सनातन छठवर्तियों को निशुल्क पूजन सामग्री वितरण किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी कार्यकर्ता व बंधुओं को इस अवसर पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव विश्वनाथ भगत,अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सचिव अशोक कुमार भगत, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत के अलावे जगदीश प्रसाद भगत, कैलाश प्रसाद भगत तारकेश्वर भगत, संजय भगत,प्रीतम भगत, विनय भगत, काली शंकर भगत, ललन भगत, संजय भगत मुन्ना, राजेंद्र भगत, उत्तम भगत, गोपाल भगत, आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।





