Search

April 27, 2026 5:29 am

एनडीए प्रत्याशी अजहर ने मोरलापाड़ा में आयोजित जनसभा में युवाओं का समर्थन जुटाया

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के लोकप्रिय प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने आज उदयनारायणपुर पंचायत के मोरलापाड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उपस्थित लोगों का उत्साह और समर्थन स्पष्ट दर्शा रहा था कि स्थानीय जनता इस बार युवा नेतृत्व की ओर आशा भरी नजरें गढ़ाए हुए है।अजहर इस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की बदहाली को बदलना और पाकुड़ को एक नया आयाम प्रदान करना है। उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर अपने सपनों का पाकुड़ बनाएंगे, जहाँ हर युवा को अपने अवसर और सपना साकार करने का मौका मिलेगा।जनसभा में उमड़े जनसमर्थन ने इस बात को स्पष्ट किया कि लोग परिवर्तन की ओर अग्रसर हैं और वे एक ऐसे नेता का समर्थन करने के लिए तैयार हैं जो उनके हितों के लिए लड़ सके। अजहर इस्लाम का संदेश और दृष्टिकोण ने लोगों के दिलों में नई उम्मीद जगाई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार वे युवाओं के द्वारा चुने जाने वाले नेता के रूप में नजर आ रहे हैं। इस जनसभा ने क्षेत्र की राजनीति में एक नया मोड़ लाने का संकेत दिया है, जहाँ युवा शक्ति को एक नई पहचान और दिशा दी जाएगी।

img 20241103 wa00268740778251998280496
img 20241103 wa00275538603470663151809
img 20241103 wa00298630606760402298046

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!