राजकुमार भगत
पाकुड़ । स्थानीय व्याहुत विवाह भवन पाकुड़ में ब्याहुत कलवार समाज की ओर से निर्धन 55 छठवर्तियो को पूजन सामग्री वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी पाकुड़ व्यहुत कलवार समाज के सचिव अशोक कुमार भगत (फाटक पार ) ने दी। श्री भगत ने बताया कि सर्वसम्मति से मंगलवार 5 नवंबर .2024 को 11:00 बजे विवाह भवन परिसर में 55 निर्धन गरीब छठवर्ती माता बहन को डाला सूप नारियल घी गुड़ फल कपड़ा तथा अन्य पूजन सामग्री निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिसका नाम निर्धारण कर लिया गया है। कलवार संघ पाकुड़ के सचिव अशोक भगत ने कहा कि समाज की ओर से हर वर्ष छठवत्तियों को छठ पूजन संपन्न करने हेतु निशुल्क पूजन सामग्री दी जाती रही है इस निमित्त इस वर्ष भी आज 05 नवंबर को 11:00 बजे दिन में गरीब सनातन छठवर्तियों को निशुल्क पूजन सामग्री वितरण किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी बंधु कार्यकर्ताओं एवं बड़े बुजुर्ग प्रतिष्ठित लोगों, एवं नामांकित छठवर्तियो से अनुरोध किया है कि सभी लोग इस पुण्य कार्य में समय से पूर्व पहुंचकर अपनी आवश्यक सहयोग प्रदान करें।





