Search

April 26, 2026 4:03 am

कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने जनसंपर्क अभियान में उठाए गठबंधन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दे

बजरंग पंडित

पाकुड़। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और विभिन्न गांवों का दौरा किया। नल पोखर, पियादापुर, बोल्लोपुर, कलिकापुर, देवपुर, मुंसुरीटोला, नायटोला, तिनबांग्ला और मदपाडा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान निसात आलम ने आगामी चुनाव में गठबंधन सरकार की योजनाओं के लाभों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। निसात आलम ने लोगों से अपील की कि वे 20 नवंबर को ईवीएम के क्रमांक 2 पर हाथ छाप का निशान दबाकर कांग्रेस को भारी मतों से विजय दिलाएं। उन्होंने गठबंधन सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया, जिसमें महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, किसानों के ऋण माफी, पेंशन योजनाओं और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। निसात आलम ने भरोसा दिलाया कि सरकार आने के बाद इन योजनाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के लिए गठबंधन सरकार काम करती है, और आगामी चुनाव में उनकी जीत से झारखंड में और विकास होगा। मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20241112 wa00736932963456031855656

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!