Search

April 26, 2026 3:54 am

लिट्टीपाड़ा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली

आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में किया मतदान के लिए आह्वान

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 07, प्राथमिक विद्यालय नवाडीह में स्वीप (स्वीचिंग ऑन एलेक्शन पावर) टीम द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों की उपस्थिति में लोकतांत्रिक मूल्यों की संवर्धन हेतु मतदाताओं को 20 नवंबर 2024 को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण आदिवासी महिलाओं का पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लेना था। महिलाएं धान से सजी टोकरियों में रंग-बिरंगे कलाकृतियों के साथ मतदान के संदेश वाले स्लोगन चिपकाकर रैली में शामिल हुईं। रैली का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया, जो लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क तक निकली। रैली में स्थानीय मतदाताओं को जागरूक करते हुए नारे लगाए गए, जैसे “वोट करेगा लिट्टीपाड़ा 20 नवम्बर को,” “वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को,” “पहले करो मतदान फिर करो जलपान,” और अन्य प्रेरक नारे लगाए गए। इस रैली ने मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें 20 नवंबर को अपनी वोट डालने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, बीपीओ मानिक दास समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित थे। इस अभियान ने प्रखंड में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा दिया और मतदान के प्रति ग्रामीणों में उत्साह जगाया।

img 20241112 wa00767226932211168600651

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!