एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र में अवैध धंधेबाजों पर नकेल कशने के लिए महेशपुर पुलिस कमर कस ली है. वही बीते मंगलवार की देर रात को महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने जवानों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में अवैध कोयला तस्करी व व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई क्विंटल अवैध कोयला का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अवैध कोयला को जब्त करते हुए अवैध कोयला को थाना परिसर में रखा है. वही थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां कई क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि कोयला भंडारण करने वाले जमीन के मालिक व तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे से मुन्ना सिंह, साईमुद्दीन शेख, मानू शेख के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.






