Search

October 6, 2026 1:42 am

बाबूधन मुर्मु ने किया जनसंपर्क,21 लाख पक्के मकान का वादा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा विधान सभा में जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार ने लोगों से पक्ष में मतदान करने का किया अनुरोध।गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बाबुधन मुर्मू ने आमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेमब्रम एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कई गावों का दौरा किया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत मोहोलबोना पंचायत के सुरजबेड़ा से की और बोहड़ा पंचायत के कालाझोर होते हुए जामुगाड़िया पंचायत के जामकनाली और जामुन टोला में लोगों से मिले।इस दौरान उन्होंने सभी से 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आपने मुझे एक अवसर दिया तो मैं आजीवन आप सभी की सेवा करता रहूँगा। लिट्टीपाड़ा के लोगों को पलायन के लिए मजबूर ना होना पड़े और यहाँ उन्नति के सुरज का उदय हो, यही मेरा लक्ष्य है।आगे भाजपा के संकल्प पत्र से आमजनों को अवगत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर 21 लाख लोगों के पक्के मकान बनेंगे, बालू भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा युवाओं को 3 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। तैयारी करने वाले बेरोजगार युवकों को भत्ता भी मिलेगा।

img 20241114 wa00304482042018838832217

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!