Search

April 25, 2026 1:15 pm

कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भव्य रासमेला का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत फुलझिंझरी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष रविवार को प्रसिद्ध भव्य रासमेला का आयोजन हुआ । मेले का शुभारंभ शनिवार की देर रात को मेला स्थल पर गोलंबर में चाक की चरखी पर भगवान कृष्ण-राधा का गोपियों के साथ रास लीला की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित कर किया गया । जानकारों के मुताबिक भगवान कृष्ण और राधा जी के रास लीला की स्मृति में यहाँ प्रसिद्ध रास मेला का आयोजन करीब एक सौ साल पूर्व से होते आ रहा है । रविवार की सुबह से यहां मेले में भीड़ उमड़ना शुरू हो गयी,मेले में लगी ब्रेक डांस ,तारामाची, मीना बाजार आदि मनोरंजन के साधनों में लोगो ने जम कर लुत्फ उठाया । मेले में लगी मिठाई की दुकानों में लोगो ने जमकर खरीददारी की । मेले में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का प्रचार वाहन की भी धुन गूंज रही थी। मेले में पाकुड़िया प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों से पहुँचे हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी । मेले में लगी मीना बाजार में खिलौने, मनिहारी आदि की दुकानों में बच्चो ने जमकर खरीदारी की ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!